
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गयी है. उनको सीने में तेज दर्द के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है. दिल के जानकार चिकित्सक उन पर नजर रखे हुए है. बताया जाता है कि शैलेश सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गयी. उनको सीने में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद उसको भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया. उनको केबिन में बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा वर्कर्स यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बेंजामिन को दी गयी श्रद्धांजलि
टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया. यूनियन की ओर से उनको यूनियन परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, शत्रुघ्न कुमार राय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवख़री, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, सरोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर स्वर्गीय बेंजामिन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.





