जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के पेट्रोल एलाउंस में की गयी बढ़ोत्तरी से कर्मचारियों में जबरदस्त खुशी है. करीब 13 साल के बाद इतना ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है, जिसको लेकर कर्मचारियों में खुशी है. इस खुशी का इजहार कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और तमाम पदाधिकारियों का अभिनंदन किया. इस दौरान कमेटी मेंबरों ने जमकर आतिशबाजी की. इस दौरान फूल मालाओं से अध्यक्ष और तमाम पदाधिकारियों को लाद दिया गया. ढोल नगाड़ा के साथ अध्यक्ष, महामंत्री समेत तमाम पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह चूंकि बीमार चल रहे है, इस कारण वे यहां मौजूद नहीं थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इन कमेटी मेंबरों ने जमकर नारेबाजी भी की. कमेटी मेंबरों का कहना है कि 13 सालों के बाद 500 रुपये से लेकर 550 रुपये तक का पेट्रोल एलाउंस में बढ़ोत्तरी हुई है जबकि पहले 300 से 350 रुपये तक की ही बढ़ोत्तरी होती थी. इसको लेकर वे लोग अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों का अभिनंदन करने आये है. उन्होंने कहा कि जब अच्छा समझौता होता है तो जरूर सराहना करना चाहिए इससे यूनियन पदाधिकारियों का मनोबल भी बढ़ता है. खराब करते है तो लोग विरोध भी जताते है, इस कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहतर काम करने वाले को सम्मान करना ही चाहिए. इस दौरान विजेता के तौर पर सबका स्वागत किया गया और बेहतर बोनस कराने की भी उम्मीद इन कमेटी मेंबरों ने जतायी.




