
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से पहली बार पिकनिक का आयोजन किया गया. पिकनिक में काफी संख्या में कमेटी मेंबरों ने हिस्सा लिया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी और महामंत्री सतीश सिंह ने स्वागत किया. यहां ऑरकेस्ट्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें कमिटी मेंबर नीरज नवीन ने गाना प्रस्तुत कर सबको मोहित कर दिया. इस दौरान लोगो ने जमकर मस्ती की. जमशेदपुर के एक्सएलआरआई के बगल में स्थित दलमा व्यू पॉइंट पर हुए जुटान के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की. यह पहला मौका है जब इसका आयोजन हुआ. ऐसा पिकनिक कभी आयोजित नहीं हुई थी. ऐसे आयोजन से कमेटी मेंबर काफी उत्साहित नजर आए. लोगों के लिए काफी उत्तम इंतजाम था. टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह अपने निजी कार्यो के कारण अपने गांव गए थे नहीं तो लगभग लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.



