जमशेदपुर : अप्रैल में बिलासपुर डिवीजन में एनआइ और प्री-एनआई वर्क के कारण करीब 30 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा चार ट्रेनें डायवर्ट होकर चलेंगी, जबकि दो ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा-बिलासपुर-टाटा: 10 से 24 अप्रैल तक, टाटा-इतवारी-टाटा: 11 से 24 अप्रैल तक, संतरागाछी-जगदलपुर-संतरागाछी: 16 से 24 अप्रैल तक, दरभंगा-सिकंदराबाद-दरभंगा: 8 से 25 अप्रैल के बीच निर्धारित तिथियों पर, संतरागाछी-पुणे-संतरागाछी: 12 से 21 अप्रैल तक, बिलासपुर-पटना-बिलासपुर: 11 से 20 अप्रैल तक, हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस: 11 से 20 अप्रैल तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालिमार: 9 से 19 अप्रैल तक, हावड़ा-शिरडी साईनगर: 10 से 19 अप्रैल तक, हटिया-एलटीटी हटिया: 1 से 21 अप्रैल तक, पुणे-हावड़ा-पुणे: 11 से 24 अप्रैल तक, पोरबंदर-शालिमार-पोरबंदर: 9 से 19 अप्रैल तक, एलटीटी-शालिमार-एलटीटी: 11 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी. इसी तरह कई ट्रेनों को डाइवर्ट भी किया गया है. इसके तहत हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस: 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 और 23 अप्रैल को, सीएसएमटी-मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23, 24 अप्रैल को, सीएसएमटी-हावड़ा मेल: 11 से 24 अप्रैल तक, गोंदिया-झारसुगोड़ा मेमू: 11 से 15 अप्रैल तक बिलासपुर तक ही चलेगी, झारसुगोड़ा के बीच रद्द रहेगी.



