जमशेदपुर : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसीयों को मिली एक बड़ी सफलता मिली है. 24 अगस्त को स्टील एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला के लेडिस पर्स से सोने का चेन चोरी हो गया था. इसकी लिखित शिकायत 28 अगस्त को पीड़ित महिला सुनीता वर्मा, गम्हरिया के द्वारा रेल थाना टाटानगर में दर्ज की गई. ( नीचे देखें पूरी खबर)

सूचना मिलने के उपरांत मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ टाटानगर की टीम और जीआरपी टाटा के संयुक्त प्रयास से सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया और संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित करते हुए उसे स्टेशन परिसर से पकड़ा गया एवं उसके पास से उसके द्वारा चोरी किए गए सोने की चेन को बरामद की. ( नीचे देखें पूरी खबर )

पकड़े गए व्यक्ति का नाम भगवान चौधरी उम्र करीब 24 वर्ष निवासी कोटशीला है. पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया. यह सारी कार्रवाई आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई. बरामद सामान का वजन 4.830 ग्राम कीमत लगभग 81000 है.




