
जमशेदपुर : रेलवे के लिए दिसंबर महीना दुर्घटनाओं का महीना साबित हो रहा है. बीते दिनों ही दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई थी, इसके पहले भी हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी. रविवार को भी मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए. घटना टाटानगर लोको फाटक के पास घटी. घटना के बाद एक जोरदार आवाज हुई. स्थानीय लोगों में हड़कंप सा मच गया. इधर घटना की सूचना टाटानगर स्टेशन में बैठे उच्च अधिकारियों को दी गई. सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी में लाने का कार्य करने में जुट गए. मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी खड़गपुर की ओर से आ रही थी. फाटक पार करने के दौरान जोर की आवाज़ के साथ मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी हो गए.




