शार्प भारत डेस्क : वास्तु शास्त्र लोगों के जीवन में एक आवश्यक भूमिका निभाता है. यह आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे करियर, जीवनशैली, खर्च और अन्य के लिए बहुत महत्व रखता है. इसका पालन करने पर आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है. इसी प्रकार किचन में तवा को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कई सारी बाते बतायी गयी है. किचन में तवा का प्रयोग ना सिर्फ रोटी बनाने के काम में आता है बल्कि आपके घर में धन और बरकत लाने का काम भी तवा करता है. तवा को राहु का प्रतिनिधित्व करने वाला माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि राहु प्रसन्न हो तो व्यक्ति को रंक से राजा बना देता है. आइए जानते हैं तवे से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में –
- ऐसे तवा रखना सहीं नहीं – तवा को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए. इसे हमेशा लिटाकर रखना चाहिए. कहा जाता है कि तवे को खड़ा करके रखने से घर में लड़ाई होती है.
- खाना बनाने के बाद तवे को गैस पर छोड़ने से बचे – रोटी सेंकने के तुरंत बाद तवा को गैस स्टोव से उतार कर नीचे रख दे. उसे कभी भी गैस पर खाली नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक तंगी आती है.
- तवे को बाहरी व्यक्ति की नजर से रखें दूर – वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तवे को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए. यदि मेहमानों की नजर तवे पर पड़ती है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है.
- भूलकर भी न करें ये काम – अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग तुरंत रोटी सेंकने के बाद गर्म तवे को गंदे बर्तनों में धुलने के लिए रख देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को छोड़ दीजिए, क्योंकि गरम तवे पर पानी छिड़कना अच्छा नहीं माना जाता है. घर में बडे़-बुजुर्ग ऐसा करने से मना करते हैं. गरम तवे पर पानी छिड़कना एक अपशकुन के तौर पर देखा जाता है. गरम तवे पर पानी डालने पर जो छन्न की आवाज होती है उससे नेगेटिव एनर्जी घर में आती है. वहीं यह भी माना जाता है कि जब घर में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी तेरहवीं के दिन भी गरम तवे पर पानी छिड़का जाता है. इसलिए सामान्य दिनों में ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि गरम तवे पर पानी डालने से मूसलाधार बारिश होती है और ऐसी बारिश से तबाही होने का अंदेशा होता है. इस कारण घर के बुजुर्ग ऐसा करने को मना करते हैं.
- घर की नेगेटिविटी खत्म करेगा ये उपाय – तवे पर रोटी सेंकने से पहले उसपर थोड़ा सा नमक छिड़क दे. वहीं पहली बनायी गयी रोटी गौ माता के लिए निकाल दें. ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी खत्म होती और रूपये पैसे की कभी कमी नहीं होती है. इसका वैज्ञानिक महत्व भी बताया गया है. तवे पर नमक रखने से कीटाणु मत जाते है और रोटियां खाने से कोई बीमारी नहीं होती.
- आर्थिक उन्नति के लिए करें ये उपाय – कहा गया है कि तवा जितना ही साफ और चमकदार होगा आपकी किस्मत उतनी ही चमकेगी. तवे को साफ करने के लिए नींबू और नमक का प्रयोग करें. ऐसा करने से परिवार का विकास होगा और आर्थिक सहायता मिलेगी.



