
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के क्लिनिकल सोसाइटी का 57 वां वार्षिक सम्मेलन का समापन हुआ. 21 से 23 फरवरी तक चले इस सम्मेलन को की मायने में महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक माना गया. सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ, जिसमें कोलकाता अपोलो अस्पताल के प्रसिद्घ रेडियोलजिस्ट डॉ राजेश घोष ने शिरकत की. डॉ घोष ने एक्यूट एब्डोमेन और एब्डोमिनल ट्रॉमा में इमेजिंग के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की. समापन समारोह के मुख्य अतिथि एयर मार्शल डॉ राजन चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया. सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ श्रेणी में कुल 15 शोध पत्र और 9 पोस्टर प्रस्तुत किए गए. एमबीबीएस श्रेणी में 12 पेपर और 11 पोस्टर प्रस्तुत किए गए. पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षण अस्पताल होने के नाते, टीएमएच के डीएनबी रेसिडेंट्स ने डीएनबी श्रेणी में 16 शोध पत्र प्रस्तुत किये. इस कार्यक्रम के दौरान कई चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया.
निम्नलिखित डॉक्टरों को समापन समारोह में सम्मानित किया गया :
- वर्ष 2019-2020 में टीएमएच से सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान प्रकाशन के लिए शियारु पीरोश पुरस्कार : डॉ देब संजय नाग
- वर्ष 2019-2020 में क्लिनिकल सोसाइटी की साप्ताहिक बैठकों में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति : डॉ जी ग़ौरव
- क्लिनिकल सोसाइटी 2019-2020 में द बेस्ट फ्लोर पार्टीसिपेशन के लिए डॉ एम बी राव अवार्ड : डॉ आसिफ अहमद
- बेस्ट ऑउटगोइंग डीएनबी रेसिडेंट के लिए डॉ मजुला पंत अवार्ड : डॉ हर्षित सिंह
5 विशेषज्ञ पेपर: गंगा सागर मेमोरियल अवार्ड :-प्रथम : डॉ फराह राणा, द्वितीय : डॉ मनीष कुमार - विशेषज्ञ पोस्टर: प्रथम : डॉ भारती शर्मा, द्वितीय : डॉ राजेश ठाकुर
- एमबीबीएस पेपर :-प्रथम : डॉ सुभा डे, द्वितीय : डॉ नीरज जैन
- एमबीबीएस पोस्टर:-प्रथम डॉ आभा सिंह, द्वितीय डॉ सौरभ पाठक
- सर्वश्रेष्ठ डीएनबी पेपर के लिए डॉ देवराज लठ मेमोरियल अवार्ड:-प्रथम : डॉ अमोल मेहेत्रे, द्वितीय : डॉ क़े समीर
- टीएमएच क्लीनिक से बेस्ट पेपर के लिए रतन देई लाठ मेमोरियल अवार्ड : डॉ सीमागुप्ता




