जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को जमशेदपुर तक पहुंचाने वाले भूतत्व वैज्ञानिक स्वर्गीय पीएन बोस का जन्मदिन मनाया गया. जन्मदिन के मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू समेत अन्य लोग मौजूद थे.जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अतिथियों ने किया.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर अतिथियों ने उनको याद किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. टाटा स्टील की स्थापना के लिए भूतत्व वैज्ञानिक स्वर्गीय पीएन बोस ने हीं अन्वेषण किया था जिसके बाद जमशेदपुर में टाटा स्टील के प्लांट की स्थापना हो पाई और आज यह कंपनी देश और दुनिया में लोगों के लिए नजीर बन गया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने ही गुरुमहिसानी में आयरन ओर की खोज की थी, और स्वर्गीय जमशेदजी नसरवानजी टाटा को यह सलाह दी थी यहां टाटा स्टील की स्थापना की जा सकती है. इसके बाद टाटा स्टील की स्थापना यहां हो पाई है. सही मायने में टाटा स्टील की स्थापना करने वाला अगर कोई शख्स था तो वह थे स्वर्गीय पीएन बोस.



