
जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस के नाम पर साकची जुबिली पार्क के पास अवैध पार्किंग शुल्क वसूल रहे दो युवको को पुलिस ने धर दबोचा. बताया जाता है कि वे लोग पार्किंग शुल्क लोगों से वसूल रहे थे. रविवार को जुबिली पार्क में गाड़ियों की इंट्री बंद रहती है. लिहाजा, लोगों को बाहर ही गाड़ी की पार्किंग करनी पड़ती है. ऐसे लोगों से ही दो युवक पैसे की वसूली कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने के बाद टाइगर मोबाइल की टीम पहुंची और दोनों युवकों को धरदबोचा. उनको बिष्टुपुर थाना में ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है.



