
जमशेदपुरः जमशेदपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज हो गई है. नशे के खिलाफ अभियान को लेकर उलीडीह पुलिस ने एनएच- 33 पर बिग बाजार के पास गांजा बेचते दो को पकड़ा जिसमे एक 11 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति में जवाहरनगर रोड नंबर 15 निवासी प्रिंस कुमार यादव शामिल है. दोनो के पास से पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसमे लगभग 90 ग्राम गांजा है.पुलिस ने प्रिंस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. इधर जुगसलाई पुलिस ने भी छापेमारी कर लगभग 500 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही में पुलिस छापेमारी कर रही है.











