जमशेदपुर: जमशेदपुर के भाजपा नेता काली शर्मा ने कहा की केंद्रीय बजट 2026-27 को आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. इसमें देश के समग्र विकास, गरीब-मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं, महिलाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर मजबूत फोकस वाला बजट लगता है. यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें युवा शक्ति, ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है.







