जमशेदपुर:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुदास ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने का एक दूरदर्शी बजट है. यह बजट गांव, गरीब, नौजवान, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा, मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है. (नीचे भी पढ़े)
इस सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और देश के जन-जन और प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और कल्याण के प्रति समर्पित केंद्रीय बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को चार करोड़ झारखंडवासियों की ओर से आभार और साधुवाद.







