जमशेदपुर : हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की ओर से रविवार, 1 फरवरी को बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में बुज़ुर्गों के सम्मान, सशक्तीकरण और सामाजिक सहभागिता को समर्पित “छठे गोल्डन एज जंक्चर” का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अनूठे कार्यक्रम ने बुजुर्गों की प्रतिभा, ऊर्जा और जीवन के प्रति उत्साह को मंच प्रदान किया. कार्यक्रम में बुजुर्गों के लिए रैंप शो, सामूहिक नृत्य, सम्मान समारोह, गायन प्रस्तुति, क्विज़ एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जो दर्शकों के लिए प्रेरणादायक एवं आनंददायक रहा. (नीचे भी पढ़ें)

हेल्पिंग हैंड्स फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से समाज के सम्मानित बुज़ुर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है. संस्था भोजन, वस्त्र, आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता शिविर, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, वेलनेस कार्यक्रमों सहित अनेक क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर रही है. इसके साथ ही संस्था पूर्वी सिंहभूम ज़िले में आश्रयगृह एवं एल्डर केयर होम का सफल संचालन भी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने साइबर फ्रॉड जागरूकता पर सेशन लिया, जबकि डॉ शादाब शफी ने एल्डर केयर पर सेशन लिया. यह आयोजन बुजुर्गों के प्रति समाज की संवेदनशीलता और सम्मान को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है.







