शार्प भारत डेस्क : हिंदू धर्म में दान करना बहुत पुण्यदायी कार्य माना गया है. दान-पुण्य करने से ना सिर्फ ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि घर में सुख-शांति और बरकत भी आती है. जरूरतमंद लोगों की मदद करना मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा कार्य है. लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ दान ऐसे भी होते हैं जिन्हें देने से लाभ नहीं बल्कि उससे नुकसान होता है. वहीं दान पुण्य शाम के समय में नहीं करनी चाहिए वरना उससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर की बरकत रूक जाती है. यदि आपको अपने घर में बरकत चाहिए तो कुछ चीजों को शाम के समय देने बचे. पड़ोसी भी क्यों नही आ जाए उसे देने से साफ इनकार कर ले. आइये जानते है किन चीजों को दान करने से हमे बचना चाहिए- (नीचे भी पढे़ं)
नमक और सुई देने से बचे – शाम के समय हमे कभी भी नमक और सुई का दान नहीं करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसका संबंध शनि देव और राहु केतु से माना गयाहै. नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करता है. नमक या सुई दान करने से घर का आर्थिक संतुलन बिगड़ता है और कर्ज की स्थिति पैदा होती है. इसलिए भूलकर भी इसे देने से बचना चाहिए.
हल्दी का दान करने से गुरु होगा कमजोर – आम तौर पर हमे हमेशा हल्दी का दान करने से बचना चाहिए. परंतु गुरुवार की शाम को भूलकर भी किसी को हल्दी नहीं देना चाहिए क्योंकि हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से है. हल्दी का दान करने से गुरु कमजोर होता है और धन और वैभव में कमी आती है.
रुमाल, दूध और दही का दान भी वर्जित – नमक और सुई की तरह हमे रुमाल, दूध और दही का दान करने से बचना चाहिए. इसमें रुमाल सबसे महत्वपूर्ण है. रुमास देने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट आयी है और लड़ाई झगड़ा का माहौल बना रहता ह. वहीं शास्त्र में दूध और दही भी किसी को नहीं देना चाहिए क्योंकि इसका संबंध भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से है. इसका दान करने से घर में सुख शांति खत्म हो जाती है और घर की बरकत भी चली जाती है. (नीचे भी पढे़ं)
नोट – ऊपर दी गयी जानकारी ज्योतिष द्वारा दी गयी जानकारी है. इसे अपनी आस्था और विश्वास पर अजमाये. इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं.







