
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत में बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास यात्रा की शुरुआत पंचायत स्थित वनकाटी गांव से की. विधायक ने ओवर हेड टैंक का उद्घाटन गांव के ग्रामीणों से करवाया. विधायक ने गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्या सुनी. विधायक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा. उसके बाद विधायक गोहालडीही पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय जैसी समस्या रखी. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा. ग्रामीणों ने विधायक को पेयजल की समस्या बतायी. विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि जल्द ही उनके गांव में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना शुरू होगी. उसके बाद विधायक डुमुरडीहा गांव पहुंचे. वहां विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और समस्या सुनी. मौके पर विधायक ने कुआं का उद्घाटन गांव की महिलाओं से करवाया. विधायक ने उदाल गांव में भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया.
उसके बाद विधायक बुकाईडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बोरिंग सह ओवरहेड टैंक का शिलान्यास गांव के ग्रामीणों से करवाया. विधायक ने बुकाईडीह गांव के दो बुजुर्गों को बैशाखी दी. वहां विधायक की आशु दिगार से मुलाकात हुई. उन्होंने विधायक को बताया कि वह टीबी से पीड़ित हैं. विधायक ने तुरंत दूरभाष पर चाकुलिया सीएचसी प्रभारी डॉ सुरेश चंद्र महतो से बात की और निर्देश दिया कि जल्द ही उनकी जांच की जाये. डॉ सुरेश चंद्र महतो ने विधायक से कहा कि मेडिकल टीम जाकर उस मरीज की की जांच करेगी और दवा देगी. उसके बाद विधायक शिरीषडीह गांव पहुंचे. विधायक ने गांव के ग्रामीणों से संकीर्तन मंडप का उद्घाटन करवाया और उनके साथ बैठक की. इस दिन अपनी इस यात्रा के अंतिम चरण में विधायक कालापाथार पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की. वहीं विधायक ने सिंचाई समरसेबल का शिलान्यास गांव के ग्रामीणों से करवाया. इस दौरान जिप सदस्य शिवचरण हांसदा, गोपन परिहरी, बबलू गिरि, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, राम मुर्मू, सकिला मुर्मू, द्विजेन हांसदा, चंदन चौधरी, तरुण चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे.



