रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : आगामी 26 एवं 27 जून को आयोजित होने वाले दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की. बैठक में पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड, डॉ विजय सिंह गागराई, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान एवं गोरखनाथ बोदरा, जिला महामंत्री तीर्थ जमुदा एवं किशोर डागा, जिला मंत्री प्रेम प्रधान, रानी बंदिया, श्रीवंत शारंगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा (बुद्धू पंडित), चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पाड़ेया, मंडल महामंत्री प्रमेस बोदरा, बूथ अध्यक्ष भुदेव महतो, कुशल गागराई, राम राय सामाड, अरविंद ठाकुर, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में आगामी प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की. बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया. अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया.






