रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगा माटी के पास मोटरसाइकिल सवार ने चार पहिया वाहन को मारा जोरदार टक्कर, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसे अनुमंडल अस्पताल प्रकाश मंडल ने मानवता का परिचय देते हुए अपने ऑटो लाकर भर्ती कराया. जहां समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगामाटी बाजार के समीप खड़ी विंगर वाहन को टक्कर मार दी. घटना के बाद घायल व्यक्ति को टेंपो चालक प्रकाश मंडल ने उसे घायल अवस्था में अपनी गाड़ी से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया. उसके चेहरा और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष और समाजसेवी सदानंद होता, पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश जना अस्पताल पहुंचा और गंभीर रूप से घायल युवक का मदद कर रहे हैं. घायल युवक का नाम धनर्जय है जो देवघर का रहने वाला है.




