रामगोपाल जेना/ बंदगांव:अफीम की फसल को लेकर बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार ने ग्रामीणों से अपील किया था कि वे लोग अफीम की फसल ना लगाएं. अगर कोई अफीम की फसल लगाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों को अफीम से होने वाले नुकसान की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. जिसको लेकर बंदगांव थाना के सावनियां पंचायत के कुदाडीह ग्राम में थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपने अपने खेत में लगे अफीम की फसल को स्वेच्छा से नष्ट कर दिया .पूरे खेत में ट्रैक्टर चला कर अफीम का फसल को बर्बाद कर दिया.(नीचे भी पढ़े)

एवं संकल्प लिया कि भविष्य में भी लोग कभी भी अफीम की फसल नहीं करेंगे. थाना प्रभारी ने उन्हें अफीम की फसल ना करने एवं दूसरे फसल लगाने की अपील की. एवं उन्हें हर संभव सहयोग देने की बात कही. मालूम रहे की ग्रामीणों में पुलिस द्वारा जागरूकता लाने के कारण ग्रामीण स्वेच्छा से अफीम की फसल लागुरा एवं बारीडीह गांव में नष्ट किया है.एवं अफीम की खेती ना करने का संकल्प लिया है. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



