रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर:चक्रधरपुर शहर की निगरानी को लेकर जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.इसका कंट्रोल रूम चक्रधरपुर थाना में बनाया गया है.चक्रधरपुर थाना में अधिष्ठापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लोकार्पण सोमवार को किया गया.विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत पूजा अर्चना कर और फीटा काटकर इसका उद्घाटन किया. मौके पर उपायुक्त अन्नय मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ रीना हांसदा, डीएसपी कपिल चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस श्रुति राजलक्ष्मी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने व कंट्रोल रूम की सराहना की. उन्होंने कहा की इस कार्य के लिए जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र है. एक छोटे से कमरे में पूरे शहर की अब कंट्रोलिंग होगी. इस मौके पर डीसी अन्नय मित्तल ने कहा कि पूरे शहर को सीसीटीवी से कंट्रोल करने की योजना पहले से की जा रही थी. जिसे अब पूरा कर लिया गया है. इस कार्य के लिए उन्होंने विधायक सुखराम उरांव को भी धन्यवाद दिया जो हमेशा ही इस ओर ध्यान दिलाते रहें है. डीसी अनन्य मित्तल ने यह भी कहा की बहुत ही हाईटेक तरीके से शहर की निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम के रख रखाव भी समय-समय पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके. इस दौरान एसपी आशुतोष शेखर ने कहा की जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगने व कंट्रोल रूम बनाया जाने से घटना व क्राइम पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा. शहर के लिए यह बहुत ही जरूरी था. (नीचे भी पढ़े)
इसे सभी के सहयोग से पूरा किया गया है. मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करने वाले व कंट्रोल रूम की देखरेख करने वाली एजेंसी के अधिकारियों कंट्रोल रूम के सिस्टम, जगह-जगह लगाए गए कैमरे से निगरानी, कैमरे के समीप से उद्घोष कराने की सिस्टम इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में विभिन्न जगह पर लगभग 96 कैमरे लगाए गए हैं. बिजली नहीं रहने पर भी यह सारे कैमरे बेहतर तरीके से काम करेंगे. इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से ही होगी. भविष्य में कंट्रोल रूम को दूसरे जगह पर शिफ्ट करने की भी योजना है. साथ ही अगर जरूरत पड़े तो अन्य जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे. इस मौके पर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, चक्रधरपुर थाना के अन्य अधिकारी व पुलिस जवान मौजूद थे.



