रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर शहर की सड़कें और नालियां अब दुरुस्त होगी. विधायक सुखराम उरांव ने चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में 27 योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी सड़क और नालियों का निर्माण होगा. योजनाओं के शिलान्यास के मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि इन योजनाओं से शहर के रोड और नाली को दुरुस्त होगी. शहर की लाईटिंग और अन्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए अन्य योजनाएं भी बनाई गई हैं, जो जल्द ही धरातल पर उतरेगी. (नीचे भी पढ़े)

शहर में जो भी समस्याएं हैं उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी ने विधायक सुखराम उरांव को बुके देकर स्वागत किया. जबकि विधायक प्रतिनिधि गुड्डू को भी बुके देकर स्वागत किया गया. समारोह का संचालन झामुमो नेता दिनेश जेना ने किया.इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव , विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, झामुमो नेता दिनेश जेना, निकू सिंह, मो अशरफ, शेष नारायण लाल, मो राजा, मो रमीज , मो हुसैन, राजेश गुप्ता, बंटी, हेमंत पोद्दार समेत पूर्व वार्ड पार्षद शंभू साव, पीरूल आदि मौजूद थे.











