रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर:चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत कुलीतोड़ांग पंचायल के ग्राम धर्मसाई में सामुदायिक तालाब से पंचायत भवन होते हुए संजय हेंब्रम के घर तक 2800 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, जिला परिषद मीना जोंको और मुखिया मांझीराम जोंको, झामुमो नेता रामालाल मुंडा द्वारा किया गया.मौक़े पर संवेदक राजू प्रसाद कसेरा ने सभी का स्वागत बुके देकर किया.मौके पर झामुमो नेता सन्नी उरांव ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही क्षेत्र के विधायक का लक्ष्य है.(नीचे भी पढ़े)

इसी के तहत विभिन्न इलाके में योजनाओं की स्वीकृत कराई गई है. वर्तमान गर्मी का मौसम है स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि तालमेल कर समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करें तो निश्चित रूप से जनता की समस्याओं का समाधान होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव की समस्याओं को प्रमुखता से समाधान किया जाएगा. इस सड़क का निर्माण डीएमएफटी फंड से 55 लाख 25 हजार रुपए की लागत से लघु सिंचाई विभाग के द्वारा किया जाएगा.इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, मुखिया मांझीराम जोंको, मुंडा रामराय जामुदा, संवेदक राजू प्रसाद कसेरा, मनीष, कबीर पाण्डेय, चंद्रमोहन जामुदा, संजय जामुदा, जयपाल जामुदा, चामू जामुदा, श्यामलाल जामुदा, करण जामुदा, मांगीलाल गोप, जयसिंह, मांगता जोंको, माटा गागराई के साथ कई ग्रामीण मौजूद थे.



