रामगोपाल जेना/ चाईबासा : चाईबासा में बुधवार देर शाम ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर राजीव गांधी चौक के पास एक अज्ञात युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमलावर ने युवती पर लगभग 10 से 12 बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजन, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवती को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपी की तलाश जारी है. यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.



