रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : जनता रेल आंदोलन अब तेज़ी से रफ्तार पकड़ रहा है. जहां एक ओर ट्रेनों की रफ्तार धीमी बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर जनता रेल आंदोलन लगातार गति पकड़ता जा रहा है. हाल ही में चक्रधरपुर के एसडीएम के आदेश के पर बंद गेट को खोलवाने में मिली सफलता के बाद आंदोलन से जुड़े लोगों का हौसला और बढ़ गया है. इस कामयाबी के बाद आंदोलन की टीम को अब यह भरोसा हो गया है कि उनकी लड़ाई सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इसका एक स्पष्ट रास्ता निकल आया है. (नीचे भी पढ़ें)

जनता के हक और अधिकार के लिए चल रहे इस आंदोलन को लेकर टीम के सदस्य रामालाल मुंडा, बैरम खान, मोहम्मद अशरफ, विजय सुम्बरूई और सन्नी खान ने साफ तौर पर कहा है कि यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं, इसे जारी रखा जाएगा. जानकारी के अनुसार, टाटानगर में भी विधायक सरयू राय के नेतृत्व में रेल की लेटलतीफी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी है, जिससे इस मुहिम को और मजबूती मिल रही है. जनता के अधिकारों के लिए यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा.







