चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुए सुमित सिंह यादव हत्याकांड की गुत्थी में पुलिस ने और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से हत्याकांड में उपयोग किए गए दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया. गिरफ्त में आये आरोपियों में मुफ्फसिल गौशाला रोड का रवि टोप्पो और मुफ्फसिल मुलसाई का रहने वाला विजय दास शामिल है. आपको बता दी इस हत्याकांड में इससे पहले दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुरानी रंजिश को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. वहीं उनके पास से खून से सना शर्ट बरामद किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

इस हत्याकांड में अब तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक की तलाश जारी है, जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं गिरफ्त में आये दो आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.



