
चाईबासा: सेव द चिल्ड्रन के सहयोगी संस्था द सेन्टर ऑफ सोशल वेलफेयर एंड रिहैबिलिटेशन के द्वारा 3 से 14 वर्ष के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा में निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए 12 सितंबर से टोंटो नामांकन अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िला परिषद अध्यक्षा श्रीमती लालमुनी पूर्ति के द्वारा झंडा दिखाकर किया गया. मौके पर श्रीमती पूर्ति ने कहा कि 3 से 14 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन करा कर उसका ठहराव सुनिश्चित करना है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे. इसके साथ श्रीमती पूर्ति ने टोंटो के लोगों से निवेदन किया कि आप अपने बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूल या आंगनबाड़ी में बच्चों का नामांकन अवश्य करवाएं. कार्यक्रम समन्वयक संदीप शंख ने कहा कि बच्चों के नामांकन के साथ-साथ कोरोना वायरस को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके लिए प्रचार गाड़ी सभी गांव में जाकर प्रचार प्रसार कर रही है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास, सीता, मरियम, पूजा आदि का सहयोग रहा.







