चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खड़बंध गांव में बुधवार देर रात 19 वर्षीय मनीषा हेंब्रम की फांसी लगाने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजन उसे कुमारडुंगी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद कुमारडुंगी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार दोपहर बाद सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. (नीचे भी पढ़े)
मृतका के पति राजेश हेंब्रम ने बताया कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था. शाम को घर लौटने पर उसे पत्नी की मौत की जानकारी मिली. उसने बताया कि उसके और पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था. हालांकि, परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.












