
जमशेदपुर : कदमा सुर पथ शीतला मंदिर के निकट आम आदमी पार्टी के आठवें कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर एक मिलन सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें आप (आम आदमी पार्टी) के नगर अध्यक्ष शम्भु चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के महिला नेत्री अनिता राय, संगीता देवी, नीतू राय अपने सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ आप पार्टी में शामिल हुईं. शंभु चौधरी ने सभी को माला देकर पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि आप पार्टी चुनाव दम खम के साथ लड़ेगी और यहां जीतेगी. यहां जनहित में काम नहीं हुआ है. लोगो में स्थानीय विधायक के खिलाफ नाराजगी है. लोग वोट देने के लिए विकल्प तलाश रहे थे, जो लोगो की मंशा पर आप पार्टी खड़ी उतर रही है. यदि हम लोग चुनाव जीतते हैं तो जनहित की समस्या पर सुनवाई और कर्रवाई 24 घंटे के अन्दर करेंगे. लोगों से वोट लेकर बने पूर्व विधायक हों या वर्तमान विधायक सह मंत्री. उन्होंने घोखा दिया है. कोई काम नहीं किया. न शिक्षा और न ही स्वास्थ्य आदि कोई भी विकास कार्य किया है. अब जनता जाग चुकी है. हम न एमएलए हैं न मंत्री, फिर भी कितने जनआंदोलन कर जनता एक बार विश्वास कर आर्शीवाद दे. जन हित में नया इतिहास लिखूंगा. इस अवसर पर हरेन्द्र सिंह, आभिषेक कुमार, विशाल ठाकुर, पप्पू शर्मा, दीपक तिवारी, मुन्ना यादव, सबिता, विजया लक्ष्मी व अन्य उपस्थित थे.



