
जमशेदपुर : देश की अग्रणी जमशेदपुर की जन्मी संस्था जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीच्यूट (एक्सएलआरआइ) के पूर्व निदेशक फादर इ अब्राहिम को दो बड़ा सम्मान मिला है. प्रबंधकीय शिक्षा में उनके योगदान को देखते हुए फादर इ अब्राहिम को यह अवार्ड दिया गया है. ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से एआइएमए-केवल रोहरिया अवार्ड फॉर एकेडमिक लीडरशिप इन मैनेजमेंट एजुकेशन 2019 और एआइएम-एएसएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी उनको नवाजा गया है. एक्सएलआरआइ में अब तक सबसे लंबे समय तक निदेशक के पद को सुशोभित कर चुके है. 16 साल तक के लिए संस्थान ने उनको निदेशक बनाये रखा जबकि सबसे रोचक तथ्य है कि वे खुद एक्सएलआरआइ के छात्र रह चुके है. फादर इ अब्राहिम को भारत के प्रबंधकीय एकेडमी के क्षेत्र में चैंपियन कहे जाते है और एक बेहतर एकेडमिक गवर्नेंस का काम करते है. वे नेशनल एचआरडी नेटवर्क के संस्थापक सचिव रहे है जबकि इंडियन एसोसिएशन ऑफ ऑटोनॉमस बिजनेस स्कूल के संस्थापक अध्य्क्ष भी रह चुके है. वे जेसूइट बिजनेस स्कूल के अंतरराष्ट्रीय संस्था और एसिया पैसिफिक बिजनेस स्कूल के एसोसिएशन के बोर्ड में भी है. वे एसोसिएश़ ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल के अध्यक्ष भी रहे है और आइआरएमए के बोर्ड सदस्य है. वे नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडेशन और ऑल इंडिया बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट स्टडी के सदस्य भी है. वे वर्तमान में भारत और विदेशों के बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ, सेंट जेवियर यूनिवर्सिटी कोलकाता, सेंट जेवियर यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर और एशियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट मनीला के लिए काम कर रहे है. वे कई सारे मैनेजमेंट एजुकेशन की पढ़ाई करते है. एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर पी क्रिस्टी ने फादर इ अब्राहिम को बधाई दी है और कहा है कि फादर इ अब्राहिम भारत के प्रबंधकीय शिक्षा के सही में नेतृत्व करने वाले है. वे मार्गदर्शक के तौर पर हमेशा संस्था और देश के प्रबंधकीय शिक्षा को और आगे ले जाने का काम करेंगे.



