जमशेदपुर : देश की प्रसिद्ध प्रबंधकीय संस्थान एक्सएलआरआइ के छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो गया है. कुल 463 छात्रों का देश और विदेश की कंपनियों ने प्लेसमेंट कर लिया है. दो चरणों में हुए प्लेसमेंट की प्रक्रिया के तहत सारे छात्रों का प्लेसमेंट कर लिया. इस बार जनवरी में पहले लैटरी रिक्रुटमेंट प्रोसेस के जरिये बहाली हुई, जिसके बाद फरवरी में कैंपस रिक्रुटमेंट प्रोसेस अपनाया गया. इसमें से 117 कंपनियों ने 484 घरेलू ऑफर छात्रों को दिया गया जबकि तीन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने यहां के छात्रों को प्लेसमेंट का ऑफर दिया था. 30 नयी कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया. पूरे बैच के 43.8 फीसदी छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर दिया गया था. इस बार की बहाली में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने 1.1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के वेतन पर अपने यहां बहाल कराया. (नीचे भी पढें)
एचआर की कंपनियों ने यह बहाली की, जो कंपनी जर्मनी और यूएइ की थी. वहीं, सबसे ज्यादा वेतन पर भारत की आइटीइएस सेक्टर की कंपनी ने 78.2 लाख रुपये प्रति वर्ष के वेतनमान पर बहाल किया. औसतन छात्रों के इस साल 32.7 लाख रुपये प्रति वर्ष के वेतनमान पर बहाल किया गया, जो पिछले साल 30.7 लाख रुपये था. मध्यमवर्गीय छात्रों को 25 परसेंटाइल लाने वाले को 57.7 लाख रुपये सालाना जबकि 46.8 लाख रुपये सालाना पर प्लेसमेंट दी गयी. वहीं, 10 परसेंटाइल वाले को 30.0 लाख रुपये सालााना के पैकेज पर बहाल किया गया. कंसल्टिंग कंपनी, सेल्स व मार्केटिंग के साथ बीएफएसआइ जैसी कंपनियों ने सबसे ज्यादा बहाली किया. एसेंचर स्ट्रैटेजी, अमेजॉन, बेन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एचयूएल, आइटीसी, पेटीएम, पीडब्ल्यूसी जैसी कंपनियों ने सबसे ज्यादा बहाली की. बारर्कले, डच बैंक, अमार प्रोपर्टीज, एचएसबीसी, इंडिगो एज, मर्सीडीज बेंज, नायका, सामग्र गर्वनेंस, शेल, जोमैटो जैसी कंपनियों ने अपने यहां बहाली की, जो पहली बार इसमें शामिल हुए थे. (नीचे भी पढें)
क्या कहते है एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर
एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस जॉर्ज ने बताया कि यह खुशी की बात है कि छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है. छात्रों को संस्थान बेहतर भविष्य के लिए तैयार करती है. कंपनियों ने काफी रुचि दिखायी है और शत-प्रतिशत प्लेसमेंट छात्रों का हुआ है. विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर प्लेसमेंट हो पाया है.



