
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सिख समाज के बच्चों को गुरु ग्रंथ साहिब का ज्ञान और गुरु नानक देव जी के विषय में जानकारी देने की दिशा में पहली बार गुरमीत ज्ञान सेवा समिति की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया. वैसे समिति की ओर से रांची में इसका सफल आयोजन किया जा चुका है. वहीं पूरे देश भर में संस्था की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जहां सलेक्टेड बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा. इधर जमशेदपुर में भी 80 बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वहीं कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्सुकता देखी गई.



