
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ जाने वाले मुख्यमार्ग के तोड़ागहातु रेलवे फाटक के सिंयाबेड़ा रोड स्थित पशु तस्करों द्वारा ओड़िशा के चंपुआ से जगन्नाथपुर लाये जा रहे 21 गाय और बैल को जगन्नाथपुर पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। इस सबंध में जगन्नाथपुर थाना में पशु तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू दी गई है। इधर पशु को बरामद किये जाने से जगन्नाथपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इस सबंध में मिली सूचना के अनुसार गुरुवार को जिले के पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में कुछ अज्ञात लोग चंपुवा से जगन्नाथपुर की ओर गाय और बैल लेकर जा रहे है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसी पुलिस अधीक्षक के दिशा-र्निदेश पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में एसआई देवसांय भगत, सअनि उमेश प्रसाद, तारकनाथ सिंह व हवलदार जागेश्वर महतो, आरक्षी अजित एक्का व चालक के साथ छापामारी दल जैंतगढ़ की ओर निकले तो जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोड़ागहातु रेलवे फाटक स्थित सिंया बेड़ा रोड़ के पास एक युवक काफी संख्या में गाय बैल लेकर आ रहा था। उसी दौरान उक्त युवक से पूछताछ किया गया तो मामले की खुलासा हुआ की. बताया जाता है की कुल 21 गाय बैल है जिसमें 18 गाय है और 3 बैल है। इधर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक से पूछे जाने पर बताया गया की मामले की जांच चल रही है और इस कारोबार में शामिल लोगों की सत्यापन चल रहा है घटना सत्यापन के बाद खुलासा किया जायेगा और जो भी इस कार्य में शामिल होगें उन सभी के बिरूद्व कानुनी कार्रवाई की जायेगी।वहीं यह बताया गया बरामद गाय को जगन्नाथपुर के ग्रामीण मुण्डा या गौशाला में सौंपें जाने की तैयारी चल रही है। इधर मामले की पुस्टी करते हुए पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा से पुछे जाने पर बताया गया की जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में गाय बैल काफी संख्या में पकड़ाया है और मामले की जांच चल रही है।








