
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से रोजगार की तलाश में लगभग 3 हजार मजदूरों ने अन्य राज्यों में पलायन किया था. लॉक डाउन होने से सारे मजदूर किसी तरह अपने गृह प्रखंड लौट रहे हैं. बाहर से लौटे मजदूरों को ठहराने के लिए प्रखंड ती विभिन्न पंचायतों में क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं. यह जानकारी बीडीओ लेखराज नाग ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रखंड ती 19 पंचायतों में कुल 60 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं. प्रखंड से 3 हजार मजदूर ने रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन किया था, जिनमें से 2 हजार मजदूर वापस लौटे हैं. उन्होंने कहा कि 60 क्वारंटाइन सेंटर में कुल 670 मजदूरों को रखा गया है. बाकी मजदूर और ग्रामीण होम क्वारंटाइन में हैं.

2 हजार मजदूरों में सिर्फ 532 मजदूरों का लिया गया है स्वाब : अन्य राज्यों से पहुंचे 2 हजार मजदूरों में अब तक सिर्फ 532 मजदूरों का ही कोरोना जांच के लिए स्वाब लिया गया है. यह जानकारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने दी है. डॉ मुर्मू ने बताया कि टीम द्वारा पहले रेड जोन से लौटे मजदूरों को प्राथमिकता देते हुए स्वाब लिया है. अब तक 532 मजदूरों में 5 लोगों ती रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिनमें एक छात्रा स्वस्थ्य होकर घर लौट आयी है. बाकी चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज जमशेदपुर के टीएमएच में चल रहा है.















