
Jamshedpur : श्री राणी सती सत्संग समति की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन निर्मल भारद्वाज की पुण्यस्मृति में किया गया. समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया एवं स्व निर्मल भारद्वाज के परिवार के ओम, किशन व गोविंद भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने कहा कि स्व निर्मल काफी मिलनसार व हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने ही समिति का गठन किया. कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि ये समिति का 17 वां रक्तदान शिविर है. इसमें 75 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया. शिविर में सिंहभूम चैंबर के सुरेश संथालिया, महेश संथालिया, दिनेश चौधरी, मानव केडिया, डॉ विवेक केडिया, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंगल कालिंदी प्रकाश जोशी, प्रकाश शर्मा एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया. शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक की रीता सिंह, अभिषेक, चंदा, राहुल, मो सलीम, पिंटू कलाकार, वीबीडीए के एसके मुखर्जी, एसके सिंह, अभिजीत भट्टाचार्य, मृणाल, अभिषेक रॉय समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. धन्यवाद ज्ञापन समिति के बैजनाथ शर्मा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, जगदीश शर्मा, सुधीर शर्मा, पारस अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश कसेरा, विनोद गर्ग, विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, दिलीप अग्रवाल, दिलीप केडिया, पारस भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, दीपक गोयल, सुमंत कुमार, मनीष केडिया, प्रशांत मिश्रा, आशीष अग्रवाल, महिला समिति की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, सुलेख अग्रवाल, सिंपल अग्रवाल, सुनीता भारद्वाज, रचना केडिया समेत सभी सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी समिति के प्रेस प्रभारी गोविंद भारद्वाज ने दी.






