
Jamshedpur : काशीडीह लाइन नंबर पांच मकान संख्या 159 निवासी रामवृक्ष प्रसाद के घर पर शनिवार भोर में चोर ने पहले तो स्प्रे कर घर वालों को सुला दिया. फिर घर में रखे नकद रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो गया. सुबह जब घर वालों की आंख खुली तो पाया कि घर में रखा नकद रुपया गायब है. सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पंहुची और मामले की जांच की. रामवृक्ष की सरकारी राशन दुकान है. इस मामलें में साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की गई है.शादी के रिशेप्शन से लौटे थे सभी : रामवृक्ष की बेटी निशु ने बताया कि उसकी दीदी की शादी 11 दिसंबर को जुगसलाई में हुई है. शादी के बाद रिशेप्शन के लिए पूरा परिवार शुक्रवार को जुगसलाई गया हुआ था. रात 12 बजे तक सभी घर वापस आए और सोने की तैयारी करने लगे. भाई राहुल रात तीन बजे तक जगा हुआ था. उसके बाद वह भी सो गया. सुबह जब नींद खुली तो सभी के आंख में जलन हो रही थी. पापा ने पेमेंट करने के लिए रुपये मांगें रुपये जहां रखे थे वहां नहीं मिले इसके बाद जांच करने पर पाया कि घर में चोरी हो गयी है.
छत के रास्ते घर में घुसा चोर : निशु ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे. छत का दरवाजा खुला ही रहता है. छत पर भी कुछ सामान पाया गया.






