
Jamshedpur : झारखंड के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान बी.आई.टी. सिन्द्री के जमशेदपुर चैम्पटर के पूर्ववर्ती छात्रों का पिकनीक एवं मिलन समारोह दिनांक रविवार) को हिल व्यू होटल एवं रेसोर्ट, एन.एच. 33 मानगो जमशेदपुर में सुबह 9.30 बजे से संध्या 4.00 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बी.आई.टी. सिन्द्री से पासआउट सभी सदस्य एकत्रित हुए और पिकनीक के साथ-साथ अपने काॅलेज को और आगे अग्रसित करने के उपाय पर भी मंत्रणा की। इस पिकनीक समारोह में बीआईटी सिंदरी के निदेशक डाॅ डी.के. सिंह भी उपस्थित थे एवं काॅलेज में जो भी डेवेल्पमेन्ट का कार्यक्रम चल रहा है उसको विस्तार पूर्वक पूर्ववर्ती छात्रों के साथ साझा किया एवं और क्या काॅलेज में बेहतर हो सकता है उसके बारे में विचार विमर्श हुआ। मालुम हो कि जब से बीआईटी सिंदरी के निदेशक डाॅ डी.के. सिंह ने पदभार ग्रहण किया है उसके बाद काॅलेज का चहुमुखी विकास हुआ है।

बी.आई.टी. सिन्द्री झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में अभियंत्रण महाविद्यालयों में एक अहम स्थान रखता है। साथ ही साथ रिसर्च के क्षेत्र में भी अहम स्थान रखता है। यहां से पासआउट छात्र देश एवं विदेशों के नामचीन कम्पनियों में कार्यरत है एवं अपने विद्ववत्ता का परिचय दे रहा है। इस पिकनीक कार्यक्रम में बी.आई.टी. सिन्द्री के जमशेदपुर चैम्पटर का चेयरमेन एस.एन. ठाकुर, अध्यक्ष रवि टोडी एवं महासचिव पवन कुमार ओझा उपस्थित थे साथ ही साथ डाॅ. महावीर राम, डाॅ. रघुवीर सिंह, एम.पी. सिंह, उज्जवल कुमार, टी.आर.के. सिन्हा, जे.पी. मेहता, वेद प्रकाश ठाकुर, अमित राॅय, प्रणय कुमार, अतुल राॅय, सुभाशिष दास, अनिल ओराॅव, अनुप लाल, श्याम भूषण, संतोष नारायण, रूपेश कुमार सिन्हा, मनीष अम्बष्टा, सुरेन्द्र प्रसाद, आलोक कुमार, दिलीप कुमार, नीलम झा, कौशिक कुमार जोशी, सुमन झा, समीर कण्डुलना, नेहा पाण्डेय, अभिषेक झा, अंकित पाण्डेय, इनोसेन्ट बारा, सत्यम झा, मालती ठाकुर, प्रेरणा टोडी एवं शहर के विभिन्न कम्पनियों में कार्यरत बी.आई.टी. सिन्द्री के पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित थे।







