
जमशेदपुर : आगामी 27 दिसंबर को एनआरसी और सीएबी बिल के विरोध में मुसलिम समुदाय द्वारा जमशेदपुर बंद बुलाए जाने के विरोध में जमशेदपुर के हिंदूवादी संगठनों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए खास संगठन पर जमशेदपुर के सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का आरोप लगाया है. इन्होंने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है जिसके माध्यम से उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बंदी के विरोध में शहर का अमन और चैन बिगड़ सकता है. ऐसे में उपायुक्त को इस बंद को असंवैधानिक बताते हुए बंद समर्थकों से बंद वापस लिए जाने का फरमान जारी करने की मांग की है.







