
जमशेदपुर : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी (टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन) की यूनियन और प्रबंधन ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम चलाया. इसमें मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा और प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड देवाशीष मजूमदार उपस्थित हुए. इसमें लगभग 30 पौधा लगाये गये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार प्रधान, अजय दास, लक्ष्मण साहू, लोव ठाकुर, सुभाष चन्द्र दास तथा सभी कमेटी मेंबर उपस्थित थे. प्रबंधन की ओर से सीएम वर्मा, कार्तिक मेन, पीएस झा, आई जॉर्ज और अन्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान सारे लोगों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया.












