
जमशेदपुर : भारत के सर्वश्रेष्ट नियोक्ता (नौकरी देने वाली कंपनी) के टॉप 5 में टाटा स्टील भी है. गुगल इंडिया पहले नंबर पर रहा है जबकि दूसरे नंबर पर एमेजॉन इंडिया और तीसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया रहा है. सर्वे कंपनी रैंडस्टैड एंप्लायर ब्रांड रिसर्च 2021 के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है कि गुगल इंडिया ने वित्तीय स्वास्थ्य, मजबूत प्रतिष्ठा और आकर्षक वेतन और लाभ के सारे मापदंडो पर उच्च स्कोर हासिल किया है. वह तीन शीर्ष कर्मचारी मूल्य प्रस्ताव के वाहक के सारे वैल्यू में बेस्ट आया है. भारत में इस सर्वे कंपनी ने दस कंपनियों को सर्वे किया था, जिसमें चौथे स्थान पर इंफोसिस टेक्नॉलॉजी और पांचवें स्थान पर टाटा स्टील रही. छठे स्थान पर डेल टेक्नॉलॉजी लिमिटेड, 7वें स्थान पर आइबीएम, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 8वें स्थान पर जबकि 9वें स्थान पर विप्रो और दसवें स्थान पर सोनी रही. यह सर्वे 34 देशों में 6,493 कंपनियों पर 1,90,000 से अधिक उत्तरदाताओं (आम जनता, 18-65 आयु वर्ग के) के विचारों के आधार पर किया गया है. यह भविष्य के कर्मचारियों के अवधारणा को भी आत्मसात करता है. इसके तहत कार्य जीवन संतुलन में 65 फीसदी, आकर्षक वेतन और लाभ पर 62 फीसदी लोग उसहको प्राथमिकता देते है, जब कोई नौकरी खोजते है. नौकरी की गाररंटी 61 फीसदी और कार्य करने के स्थान का वातावरण 61 फीसदी पाया गया है. कोरोना जैसे महामारी को भी आधार बनाकर लोग बेहतर नियोक्ता का चयन करते है. 54 फीसदी महिलाओं ने वर्क फ्राम होम या दूर से काम करने को बेहतर बताया है जबकि पुरुषों ने 49 फीसदी इसे ठीक माना है. सर्वे में यह सामने आयी है कि 21 फीसदी भारतीय कर्मचारियों ने वर्ष 2020 की अंतिम छ:माही में अपने नियोक्ता को बदल दिया और 36 प्रतिशत ने 2021 की पहली छ:माही में नियोक्ताओं को बदलने का इरादा किया और यह व्यवहार 25 से 34 वर्ष की आयु के उन कर्मचारियों के लिए अधिक है. इसके अतिरिक्त, कोरोना से प्रभावित लोगों में से 21 प्रतिशत ने पिछले छह महीनों में अपने नियोक्ता को बदल दिया है.




