
जमशेदपुर : सीखना मानव के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है. जैसे भोजन शरीर का पोषण करता है, वैसे ही सूचना और निरंतर सीखने से दिमाग का पोषण होता है. आजीवन सीखना हर कॅरियर और संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण टूल है. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, जिन्हें जेआरडी टाटा के नाम से भी जाना जाता है, हमेशा मानते थे कि उच्च शिक्षा और विज्ञान के लिए परोपकार एक महत्वपूर्ण तत्व है. उन्होंने एक बार कहा था, “शिक्षा मनुष्य को गढ़ती है-वो जो है, जिस तरह से वह जीवन में खुद को संचालित करता है, उसकी रुचियां, उसके मूल्य, उसका व्यक्तित्व- सब कुछ.” देश के महान और विद्वान नायकों में से एक ‘जेआरडी टाटा’की 117 वीं जयंती मनाने के लिए लर्निंग ऐंड डेवलपमेंट (एलएंडडी) डिपार्टमेंट, टाटा स्टील अपने शिक्षण उत्पादों और सेवाओं पर ’विजनरी वीक ऑफर’ प्रस्तुत कर रहा है. यह ऑफर 29 जुलाई, 2021 से शुरू होकर 1 अगस्त, 2021 तक वैध रहेगा. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए, टाटा स्टील डिजी-शाला की वेबसाइट www.capabilitydevelopment.org पर जाएं. ई-लर्निंग पाठ्यक्रमों पर कई आकर्षक ऑफर हैं, जिनका इस अवधि के दौरान लाभ उठाया जा सकता है. इसमें कई तकनीकी और प्रबंधकीय पाठ्यक्रम हैं, जो किसी भी उद्योग के काम के माहौल को समझने और विशिष्ट कौशल विकसित करने में मदद करेंगे. ये सभी टाटा स्टील से सत्यापित ई-प्रमाणपत्रों के साथ उपलब्ध हैं. इसके अतिरिक्त, टाटा स्टील डिजी-शाला अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ’विजनरी वीक क्विज’आयोजित करेगी. प्रत्येक दिन के क्विज़ के विजेता को आकर्षक उपहार और वाउचर मिलेंगे. फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन पर हमारे टाटा स्टील डिजी-शाला हैंडल पर हमारा अनुसरण कर कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है. जया सिंह पांडा, चीफ, लर्निंग एंड डेवलपमेंट के अनुसार, “जेआरडी टाटा हमारे लिए एक दूरदर्शी और महान व्यक्ति रहे हैं. उनकी 117वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में, हमने युवाओं के लिए ’टाटा स्टील डिजी-शाला-विजनरी वीक’ की योजना बनाई. यह पहल सीखने और कौशल के माध्यम से ‘फ्यूचर व इंडस्ट्री-रेडी’ युवाओं को तैयार करने के हमारे प्रयास का हिस्सा है.”






