जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में आहले सुबह करीब 3:30 बजे एक स्विफ्ट कार ने खड़ी ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में कार के पचखे उड़ गये. इसमें कार में सवार चार युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

मरने वालों में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल है. वही दो अन्य युवा और युवतियां भी कार में सवार थे. प्राप्त जानकारी अनुसार बेहद स्पीड में आ रही कार ने खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चार युवाओं की मौत हो गई. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवाओं को कार से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. (नीचे भी पढ़ें)

मृतकों में सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी इस्तिका सिंह शामिल हैं. इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है.




