
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोत्तरी हो गयी है. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआइसीपीआइ) के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता की गणना होती है. इसके तहत नये सीरीज के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी के बाद हर माह उनके वेतन में 473 रुपये 37 पैसे की बढ़ोत्तरी होगी, जो अक्तूबर माह के वेतन के साथ नवंबर में कर्मचारियों को मिलेगा. इसके अलावा पुराने सीरीज के कर्मचारियों के डीए में 2.41 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, जो अभी 23.1 फीसदी रह गयी है. इसके तहत बढ़ी हुई राशि भी कर्मचारियों को अक्तूबर को होने वाले नवंबर माह में वेतन के साथ मिलेगा.












