जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में एनएसएस विभाग की ओर से विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में उक्त कार्यक्रम आयोजुत हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौड़ में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. इसके साथ ही, राष्ट्रीय एकता का नारा भी बुलंद किया गया. इस दौड़ के अतिरिक्त इस अवसर पर छात्राओं ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर पोस्टर बनाएं एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, डॉ नूपुर अन्विता मिंज, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ पुष्पा कुमारी, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ डी पुष्पलता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ अनीता मिश्रा, डॉ सजीत, डॉ हेमन्त, डॉ रवि नेवार, गोपाल चक्रवर्ती का प्रमुख योगदान रहा. इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना, बीपीएड, योग विभाग की छात्राएं एवं अन्य विभागों की छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया.














