जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों में एकता, अखंडता, अनुशासन, सहयोग और देशभक्ति की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से अनेक ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में स्पीच, ड्राइंग प्रतियोगिता, स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता, पास द बॉल एंड विन द रेस, पास द कार्डबोर्ड एंड विन द रेस, हेड्, शोल्डर, नी एंड बॉटल आदि का आयोजन किया गया. जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी -अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करने के पश्चात शपथ ग्रहण से हुआ, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने निजी हितों से ऊपर उठकर एकता, अखंडता और देशभक्ति को सर्वोपरि रखने का प्रण लिया. (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात कुछ बच्चों ने स्पीच के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता, दृढ इच्छा शक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर अपने विचारों को साझा किया तो कुछ बच्चों ने उनकी तस्वीर बनाकर और कुछ ने स्लोगन के माध्यम से देशभक्ति और एक जुटता की भावना को हम सभी के समक्ष प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)

जहां एक तरफ छोटे बच्चों ने खेलों के माध्यम से सतर्कता और सामूहिक सहभागिता के साथ सभी गतिविधियों को करना सीखा तो वही बड़े बच्चों ने क्विज के माध्यम से अपने ऐतिहासिक ज्ञान और त्वरित सोचने की क्षमता को प्रदर्शित किया. जिसमें विजयी प्रतिभागियों नेहा कुमारी, सिमरन सरदार, मानस्विनी, संचिता नारायण देव और तृप्ति दास को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.












