
जमशेदपुर : टाटा समूह ने टाटा समूह से जुड़ी तमाम कंपनियों के कर्मचारियों और अधिकारियों की मार्केटिंग करने के लइए नया टाटा नियू (tataneu) लांच किया है. इसकी लांचिंग टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया था. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने एक वर्चुअल समारोह के दौरान टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए इसको लांच किया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु भी मौजूद थे. टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सरकार और श्री भाटिया भी मौजूद थे. यह एक ऐसा ऐप है, जिसके जरिये सारे कर्मचारी मार्केटिंग कर सकते है. इसमें टाटा समूह के सारे प्रोडक्ट कर्मचारियों को मिलेंगे. चाहे टाटा नमक हो, टाटा के दरवाजे हो या फि टाटा समूह के स्टील से लेकर गाड़ियों, एयरलाइंस से लेकर तमाम चीजें कर्मचारी और अधिकारी खुद खरीद सकेंगे. इस लांचिंग के वक्त सेवानिवृत कर्मचारियों और अधिकारियों को भी यह सुविधा देने की मांग उठी, जिस पर एमडी ने कहा कि अभी वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को इसका लाभ दिया जायेगा और फिर रिटायरमेंट वालों और बाद में जाकर बाहरी लोगों को भी इसका लाभ दिया जायेगा. एक एप के जरिये इसको लांच किया गया है. टाटा समूह के करीब 7 लाख कर्मचारी है. टाटा स्टील का 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी है, जिसके लिए एक नया लांचिंग किया गया है. दवाओं के लिए 1एमजी, बिग बास्केट, क्रोमा, ताज होटल, तनिष्क, क्लिक, स्टार बक्स, टाइटन समेत तमाम प्रोडक्ट एक क्लिक पर लोग खरीददारी कर सकते है. टाटा स्टील समेत टाटा समूह से जुड़े तमाम कर्मचारी और अधिकारी इसमें खरीददारी क सकते है. बैंक ऑफ अमेरिका, एयर टिकट समेत तमाम सुविधा का लाभ कर्मचारी और अधिकारी ले सकते है, जिसके लिए खास तौर पर छूट मिलेगा.













