
जमशेदपुर : टाटा स्टील के आरएंडी साइंटिफिक सर्विसेज के जेडीसी का उदघाटन किया गया. यूनाइटेड क्लब मैं जेडीसी चेयरमैन डॉ अनूप कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह का स्वागत करते हुए बाकी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. उन्होंने यूनियन से कहा कि जेडीसी को मजबूत बनाने के लिए आपका मार्गदर्शन का मिलते रहना चाहिए जिसमें चीफ गेस्ट विनय महाशब्दे, चीफ आरएंडी साइंटिफिक सर्विसेज ने कहा कि जेडीसी को टाटा स्टील में एक नंबर पर ले जाया जाए और जेडीसी को मजबूत करने पर जोर दिया. गेस्ट ऑफ ऑनर संजीव चौधरी ने अपने भाषण में यूनियन के बारे में अपनी बातों को कर्मचारियों के बीच रखा और कहा कि किसी भी कर्मचारी को प्लांट में अनसेफ काम नहीं कराना चाहिए. ऐसा अगर होता है तो कर्मचारी हमारे पास आए. हम उस पर बात करेंगे तथा यूनियन और टाटा स्टील प्रबंधन मिलकर बहुत अच्छे अच्छे काम किए, जैसे टाटा मैनेजमेंट कोरोना के काल में कर्मचारियों का बहुत ही देखभाल और सपोर्ट किए तथा कोरोना काल मे कर्मचारी का डेथ होता है. उनके लिए एक स्कीम लाए, जो इंडिया में सबसे अच्छा स्कीम है. जो कोरोना में डेथ होने के बाद उनके परिवार को काफी उससे सपोर्ट मिलेगा. अंत में जेडीसी के वाइस चेयरमैन विनोद पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस जेडीसी में शाहनवाज आलम, सरोज सिंह, संजीव तिवारी, शत्रुघ्न राय, अजय चौधरी, संजय सिंह, नितेश राज, हरिशंकर सिंह तथा आरएंडी के कई चीफ और हेड और कर्मचारी उपस्थित थे. इस दौरान यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी और आरएंडी सेंटिफिक सर्विसेज के चीफ विनय शारदे ने मिलकर साइंटिफिक सर्विसेज के पांच कर्मचारियों को 30 साल से ऊपर टाटा स्टील में सेवा दिए, उनको मेडल पहनाकर सम्मानित किया.














