
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) स्थित ऑटो क्लस्टर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग की ओर से आयोजित किया गया था. यहां मुख्य अतिथि के रुप में टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन उपस्थित हुए. एक दिवसीय सेमिनार में वेस्ट मैनेजमेंट और डिजिटल व्यापार को कैसे बढ़ाएं उस पर फोकस किया गया. (नीचे देखे टाटा स्टील के एमडी का वीडियो बयान और पूरी खबर)
साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल की दुनिया में व्यापार को आगे कैसे बढ़ाए और ज्यादा मुनाफा कैसे मिले इसकी जानकारी दी गई. वही किसानों को डिजिटल व्यापार करने में ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे हो इस पर भी मंथन किया गया. इस सेमिनार में जमशेदपुर और आदित्यपुर समेत पूरे कोल्हान के काफी संख्या में उद्यमी, व्यापारी और मैनेजमेंट के विद्यार्थी मौजूद थे. यहां युवाओ को इंजीनियरिंग के जरिए देश सेवा और खुद को आत्मनिर्भर बनाने पर भी फोकस किया गया. इस दौरान टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने युवाओ को आगे लाने के लिए उनके फंडिंग पर फोकस किया ताकि उनको एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके. (नीचे देखे तस्वीरे)









