जमशेदपुर: आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आनंद विहार सभागार में आयोजित एक समारोह में जागृति क्लब के संस्थापक, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सदस्य और 44 वर्ष की सेवा टाटा स्टील में देने के उपरांत सेवानिवृत हुए समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को बुके देकर, शाल एवं अंग वस्त्र प्रदान कर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार पप्पू ,अधिवक्ता नीरज कुमार एवं एसएन यादव द्वारा सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा पुरेंद्र नारायण सिंह ने योगेंद्र गुप्ता को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की. बैठक में सामाजिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जन समस्याओं के निदान पर विचार- विमर्श किया गया.
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शीघ्र ही आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आदित्यपुर- 2 को पाइपलाइन द्वारा पानी उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर योजना के क्रियान्वयन को लेकर बातचीत किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर जनहित में जन आंदोलन करने पर भी गंभीरता से विचार करने हेतु एक बैठक आयोजित की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)

बैठक में अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, श्रीभगवान सिंह, जनार्दन सिंह, राजकुमार शर्मा, के एल यादव, नगीना यादव, शिक्षाविद् बीएन प्रसाद, संतोष सिंह, गोपाल यादव, मलिक महतो, संजय यादव, अंजनी कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, विनोद शर्मा, बलराम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार पप्पू एवं धन्यवाद ज्ञापन देव प्रकाश ने किया.







