
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जेडीसी की ओर से जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय इंटर जेडीसी बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. फाइनल में दो टीमें पहुंची. इसमें जेडीसी मैकेनिकल मेंटेनेंस और जेडीसी सिक्योरिटी एंड फायर ब्रिगेड शामिल थे. इसमें विजेता जेडीसी मैकेनिकल मेंटेनेंस रही. स्कोर का अंतर 19-10 का था. (नीचे पूरी खबर देखें)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के स्पोटर्स हेड आशीष कुमाप और विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित थे. खिलाड़ियों में उज्जवल, बप्पी, ऋषभ, अनुराग, स्टीफन, अमित, कुमार सौरव, शुभम, महेश थे. इसके अलावा मैकेनिकल मेंटेनेंस के जेडीसी चेयरमैन शैलेंद्र कुमार, आशीष प्रधान, राजेश कुमार, शुभम सिंह उपस्थित थे. इस टूर्नामेंट में 13 जेडीसी की टीमों ने हिस्सा लिया था.



