
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचिति और कशीदा पंचायत में आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध, असहाय, दिव्यांग और विक्षिप्त ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया. कालचिति पंचायत में कुल 55 और कशीदा पंचायत के 36 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस दौरान संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत सचिव प्रणव कुमार भोल और कौशिक कुमार दे उपस्थित थे.







